{"_id":"5d13d6818ebc3e3c96283e30","slug":"woman-drowned-in-river-by-quarreling-with-husband-akbarpur-news-knp498153838","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़कर नदी में कूदी महिला, नंदोई भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़कर नदी में कूदी महिला, नंदोई भी डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर (कानपुर देहात)। पुलिस चौकी क्षेत्रके गढ़िया गांव में मंगलवार की देररात पति से विवाद के बाद पत्नी घर से निकली और सेंगुर नदी में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर नंदोई उसके पीछे गया और उसे बचाने के प्रयास में उसने भी नदी में छलांग लगा दी। हालांकि हादसे में दोनों की डूबकर मौत हो गई। परिजनों को बुधवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी। इधर, दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, एएसपी अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदलपुर कस्बा स्थित गढ़िया गांव निवासी व पेशे से किसान सोनू वाल्मीकि की शादी 10 वर्ष पहले रूरा कस्बे के सरगांव बुजुर्ग निवासी राजू वाल्मीकि की बेटी सीमा (32) से हुई थी। सोनू के तीन बच्चे हैं। 15 जून को सोनू के मामा राजेश की मौत हो गई थी, जिसका रविवार को नौबार था। उसी में सोनू के बहनोई फिरोजाबाद जिले से हरीहा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ रामलखन (40) भी आया था। मंगलवार की देररात ही सोनू का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर वह घर से निकल कर सेंगुर नदी के किनारे पहुंच गई। बिना जानकारी दिए गई सोनू की तलाश में राजेंद्र भी तलाश करने निकल गया। नंदोई को आते देखकर सीमा ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए राजेंद्र भी नदी में कूद गया। बुधवार की सुबह लोग नदी के किनारे पहुंचे तो सीमा के कपड़े पड़े देखे। जिससे ग्रामीणों और परिजनों में हड़कंप मच गया। गांव के चौकीदार बेचेलाल ने मंगलपुर पुलिस को सूचना दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, सीओ तेजबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय, चौकी प्रभारी संदलपुर गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों की तलाश करवाई। जिसमें दोनों के शव नदी में ही मिल गए।