फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman disturbed by police warned of suicide

सिपाही से परेशान महिला ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 May 2018 08:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Woman disturbed by police warned of suicide
डेमाे पिक
बांदाः बबेरू कोतवाली के सिपाही से परेशान महिला ने एसपी को अर्जी देकर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। उधर, दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने बेवा की पुत्री से शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की संगीता सोनी पत्नी विजय सोनी ने एसपी को दी अर्जी में बबेरू कोतवाली के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि वह सिलाई का काम कर परिवार पालती है। बाइक चोरी के शक में सिपाही उसके पति को ले गया और दो दिन थाने में रखा। आरोप लगाया कि पति को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। बमुश्किल 5000 रुपये देने पर पति को छोड़ा गया। अब फिर से 15 हजार रुपये की मांग करते हुए पति को फर्जी फंसाने की धमकी दे रहा है। चेतावनी दी कि सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वह और पति आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन




जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की तहरुन निशा ने एसपी को दी अर्जी में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी फतेहपुर जिले के त्रिलोकीपुर में तय हुई थी। दो दिन पूर्व महर के साथ निगाह की तिथि 26 जून तय की गई है। उनके स्वागत समेत शादी की तैयारियों में लगभग 50 हजार रुपये से ज्यादा खर्च हो गया। मंगलवार को शाम लड़के वालों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी न करने पर असमर्थता जताई तो उन्होंने निकाह से मना कर दिया। तहरुन ने एसपी से लड़के वालों से सारा खर्च वापस दिलाने और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed