फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Kanpur News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर मोड़ स्थित किराये के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में गुरुवार देर रात को मौत हो गई। शुक्रवार सुबह महिला का छोटा बेटा शव रौगांव ले गया। जानकारी पर पहुंचे महिला के सौतेले भाई ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले में छानबीन कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रौगांव निवासी गोरे ने बताया कि भाभी नन्ही (46) करीब 12 साल पहले परिजन को छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह कभी घर नहीं आईं। इस पर भाई ने दोनों बेटों व बेटी की परवरिश की। करीब एक साल से भाभी जलालपुर मोड़ स्थित एक मकान में रहकर नवीपुर की एक फैक्टरी में काम करती थीं। छोटा भतीजा अंकित कमल करीब चार माह से उनके पास आता जाता था। गुरुवार रात को साथी पड़ोसियों ने भाभी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मकान मालिक को दी थी।
विज्ञापन

मकान मालिक से मिली जानकारी पर भतीजा अंकित मौके पर पहुंचा तो उसे भाभी मृत हालत में मिलीं। इस पर वह उनका शव गांव ले आया। इधर घटना की जानकारी होते ही बरौर थाना क्षेत्र के निहोगी निवासी महिला के सौतेले भाई पुत्तन परिजन के साथ रौगांव पहुंच गए। पुत्तन ने बहन के गले में खरोंचे देखकर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed