फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies in suspicious condition in auraiya

औरैया: बेड पर मिला महिला का शव, दोस्त व पति हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस

Wed, 26 Feb 2020 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition in auraiya
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के फफूंद कस्बे में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस पति व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दिल्ली में रहकर सॉफ्टवेयर नेटवर्किंग का कार्य कर रहे कस्बे के मोहल्ला भराव निवासी अनहारुल हसन हाशमी अपनी 29 वर्षीय पत्नी रविन्द्र कौर उर्फ जोया खान के साथ लगभग पांच महीने से अपनी दादी के पास फफूंद में रह रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

पति-पत्नी घर के बाहरी कमरे में रहते थे। मंगलवार रात कमरे से अनहारुल के रोने की आबाज सुनकर अंदर कमरे में सोया छोटा भाई इजहारुल हसन माजरा जानने के लिए बाहर कमरे में आया तो देखा कि जोया बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है और कमरे में मौजूद बड़ा भाई व कुछ दिनों पहले यहां आया उसका दिल्ली निवासी दोस्त तुषार रो रहे थे।

इजहारुल ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी और बारीकी से जांच की। महिला की संदिग्ध मौत को लेकर शक के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतका के पति व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि मृतका व उसके पति के बीच में रात में किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने की जानकारी हुई है। महिला की मौत किन कारणों से हुई इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed