फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies in private hospital, family ruckus, police calmed down

निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 21 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, family ruckus, police calmed down
रागिनी की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई। हालांकि बाद में समझौता होने पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के मैथाना गांव निवासी दीपक की पत्नी रागिनी (22) 16 दिसंबर को बीमार हो गई थी। इस पर परिजनों ने उसे माती रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे अकबरपुर के दूसरे निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वहां परीक्षण व रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने महिला का रविवार रात में ऑपरेशन किया। इसके बाद महिला की सोमवार दोपहर में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। बाद में अस्पताल प्रबंधन व मृतका के परिजनों में समझौता हो गया। शाम को परिजन शव लेकर गांव चले गए। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि महिला के परिजनों व अस्पताल प्रबंधन में समझौता होने पर मामले में तहरीर नहीं दी गई। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed