{"_id":"64e45ae7b2e32a5705067bb3","slug":"woman-dies-in-hamirpur-road-accident-accident-occurred-during-morning-walk-died-while-being-taken-to-hospita-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर सड़क दुघर्टना में महिला की मौत: मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर सड़क दुघर्टना में महिला की मौत: मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Tue, 22 Aug 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:23 PM IST
सार
Hamirpur News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बा में कालपी-हमीरपुर हाईवे मे मॉर्निंग वॉक करने जा रही महिला को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर-दो निवासी रघुनाथ सिंह की पुत्री माया देवी (36) वर्ष अपने छोटे भाई भतीजे के साथ मंगलवार सुबह 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
तभी हाईवे पर राम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय के पास अज्ञात ट्रक ने माया देवी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन