{"_id":"62833c513c9c7616e92172c9","slug":"woman-dies-due-to-doctor-s-negligence-in-farrukhabad-uproar-of-family-members-in-nursing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में बड़ी लापरवाही: डाॅक्टर ने महिला के इलाज से किया मना, ऑपरेशन के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में बड़ी लापरवाही: डाॅक्टर ने महिला के इलाज से किया मना, ऑपरेशन के बाद मौत
Tue, 17 May 2022 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 May 2022 11:44 AM IST
सार
फतेहगढ़ के एक नर्सिंग होम में इलाज करवा रही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद डॉक्टर ने महिला का इलाज ही नहीं किया। महिला के परिजनों ने डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद में संचालित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई, जिससे परिजन भड़क गए और जमकर हंगामा किया। बता दें कि फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी बृजेश पांडेय एडवोकेट की पत्नी अनुराधा पांडेय हार्निया से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के दास नर्सिंग होम में उन्होंने पत्नी को दिखाया, तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने गैंग्रीन बताकर पहले से तय 22,000 का पैकेज बढ़ाकर 35,000 कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
इस पर डॉक्टर ने मरीज को दूसरी जगह ले जाने को कहा और इलाज बंद कर दिया। परिजन अस्पताल में ही इलाज कराने पर अड़े रहे। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद डॉक्टर ने उनके मरीज को ना देखा न ही इलाज किया। सीएमओ और डीएम को फोन पर मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। देर रात तक निजी अस्पताल में परिजनों के बीच गहमागहमी चलती रही। रात में करीब 12 बजे कोतवाल के कहने पर इलाज शुरू किया गया। सुबह छह बजे महिला की मौत हो गई।