{"_id":"6751f04e789e4e2ce8030138","slug":"woman-dies-after-delivery-uproar-etawa-news-c-216-1-etw1001-118775-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला की प्रसव के बाद मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला की प्रसव के बाद मौत, हंगामा
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार शाम एक गर्भवती की प्रसव के बाद मौत हो गई। मौत के करीब एक घंटे बाद शव बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिला। नाराज परिजनाें ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में परिजन शव लेकर वापस अपने गांव चले गए।
गांव नगला अनिया निवासी सोनू कुमार की पत्नी खुशबू (22) को प्रसव के लिए मंगलवार शाम मेडिकल कॉलेज के गायनी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया था।
बुधवार रात ऑपरेशन से बच्ची हुई। गुरुवार सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने पर डॉ. व स्टाफ ने पुरानी ओपीडी के तीसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया था। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार शाम के महिला की मौत हो गई।