{"_id":"5ebc0d3a8ebc3e908a717b5e","slug":"woman-died-in-special-train-came-from-gujarat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात से गांव लौट रही वृद्धा की श्रमिकों से भरी ट्रेन में मौत से मचा हड़कंप, जांच को भेजा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से गांव लौट रही वृद्धा की श्रमिकों से भरी ट्रेन में मौत से मचा हड़कंप, जांच को भेजा गया शव
Wed, 13 May 2020 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
गुजरात से आई ट्रेन में मिला वृद्धा का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वड़ोदरा से प्रवासी मजदूर बेटों के साथ घर लौट रही वृद्धा की विशेष ट्रेन में मौत हो गई। दोनों बेटे साथ में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने शव का नमूना लेकर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए झांसी लैब भेजा है।
सभी की हुई जांच
- फोटो : amar ujala
रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका मूलरूप से गोरखपुर जनपद की थी। बड़ोदरा से 1570 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन बुधवार को सुबह यहां रेलवे स्टेशन पर आई। यहां स्लीपर बोगी में वृद्धा को मृत अवस्था में पाया गया।
गुजरात से बांदा पहुंचे प्रवासी
- फोटो : amar ujala
उसके मौजूद पुत्र रामसमूह ने बताया कि वह मां धूपिया देवी (80) के साथ अपने गांव फुटवा (गोरखपुर) जा रहा था। बताया कि मां हृदय रोगी थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुत्र के मुताबिक ट्रेन में उसकी हालत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। उधर, यहां राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से रोज आ रही हैं श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
पुलिस की संस्तुति पर शव का कोरोना संक्रमण जांच के लिए नमूना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम के बारे में निर्णय लिया जाएगा। मृतक के घर के पांच सदस्यों और गांव के तीन लोगों को कालेज में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
गुजरात से पहुंचे मजदूर
- फोटो : amar ujala
बता दें देश के विभिन्न राज्यों से ट्रेनों द्वारा लाए जा रहे मजदूरों के दूसरे चरण में बुधवार को विशेष ट्रेन से यहां 1570 मजदूरों की आमद हुई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। यह ट्रेन मंगलवार को बड़ोदरा से चली थी। इसमें उत्तर प्रदेश के 56 जनपदों के 1570 श्रमिक शामिल हैं।