{"_id":"5c8951b2bdec221468051240","slug":"woman-died-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए पति ने कराया था भर्ती, इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए पति ने कराया था भर्ती, इलाज के दौरान महिला की मौत
Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव सदर कोतवाली के मोहल्ला पीडी नगर स्थित एक नर्सिंगहोम में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगने से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद संचालक व डाक्टर मौके से भाग निकले।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतका के पति ने नर्सिंगहोम के एक डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। माखी थानाक्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी बबली (36) पत्नी बबलू की बच्चेदानी में परेशानी थी। पति ने उसे पीडी नगर स्थित अजंता नर्सिंगहोम में ले गया। डाक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी।

डाक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था
15 हजार रुपये का खर्च बताया। पति ने पांच हजार रुपये जमा करने के बाद सोमवार को उसे नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। मंगलवार को डाक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। रात भर हालत ठीक रहने के बाद बुधवार सुबह डाक्टर ने बबली को दर्द का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद स्टाफ मौके से भाग निकला। हंगामें की सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव नर्सिंगहोम पहुंचे और जांच की। मृतका के पति ने एक डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का पंद्रह साल पहले विवाह हुआ था। चार बच्चों में दो लड़के व दो लड़कियां हैं।

बबली की मौत से घर में कोहराम मच गया
बबली की मौत से घर में कोहराम मच गया। पति के साथ बच्चों में दुर्गेश, अंजली, अर्चना व हिमांशु व मृतका की मां भतांवा निवासी राम जानकी सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति ने डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे इंजेक्शन लगाने के बाद हुई महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू किया था। एफआईआर दर्ज कराने तो कभी सुलह समझौते की बातों को लेकर करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। देर शाम करीब पांच बजे हंगामा शांत होने के बाद शव मुर्दाघर भेजा गया।