{"_id":"5be6ca5dbdec2269685b0e59","slug":"woman-dead-body-found-in-the-forest-of-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शवः चूड़ी, चश्मा और चप्पल छोड़ गए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शवः चूड़ी, चश्मा और चप्पल छोड़ गए कई सवाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
जंगल में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जंगल में शनिवार को महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला का शव जंगल में 80 फुट नीचे खंदक में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी।
विज्ञापन
जंगल में मिला महिला का शव
घटना सिरसाकलार थाना क्षेत्र की है। यहां जंगल में 80 फुट नीचे खंदक में अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का मुंह पत्थर से कुचला हुआ है जिससे अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस को जंगल में चूड़ी, चश्मा और चप्पल मिली है। साथ ही कुछ दूरी पर दूसरी खंदक में खून से सना पत्थर भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका है। मौके पर पहुंचे एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए औरैया पुलिस से भी मदद ली गयी है। शिनाख्त होते ही हत्यारोपी तक पहुंचने में समय नहीं लगेगा।