फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman dead body found hanging in room in farrukhabad

सास से विवाद के 2 दिन बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 31 Oct 2018 07:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found hanging in room in farrukhabad
रोते-बिलखते मृतका के मायकेवाले, माधुरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों के पहुंचते ही ससुरालीजन मौके से खिसक गए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना व कसबा अल्लागंज निवासी गंगादीन ने पुत्री माधुरी देवी (28) की शादी करीब छह साल पहले कंपिल के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी रामखेलावन से की थी। माधुरी के दो साल का बेटा रौनक है। रामखेलावन आगरा में नौकरी करता है। बताते हैं कि मंगलवार रात पुत्र के साथ माधुरी कमरे में लेटी थी और उसकी सास व ससुर गयादीन बाहर लेटे थे।
विज्ञापन


माधुरी जिस कमरे में लेटी थी, उसके दरवाजे में कुंडी नहीं है। रात करीब 12 बजे सास माधुरी के कमरे में पहुंचीं और दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। जब उसने तेजी से धक्का दिया तो सिलिंडर गिर पड़ा। अंदर माधुरी का शव फंदे से लटका था और रौनक सो रहा था। यह देख सास ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रधान प्रवेश यादव ने थाना पुलिस और माधुरी के मायके वालों को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया। बुधवार को विवाहिता की मां लड़ैती देवी और भाई छोटेलाल आदि आ गए। रात में ही ससुरालीजन मौके से खिसक गए। मायके वालों ने माधुरी की हत्या कर शव लटका देने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। 

तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। छोटेलाल की तहरीर पर पति रामखेलावन, सास, ससुर गयादीन, देवर हरिचरन और मोहित के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले किसी बात को लेकर माधुरी का झगड़ा अपनी सास से हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed