फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman consumed poison four days after her husband death in Auraiya

महिला ने उठाया खौफनाक कदम: चार दिन पहले पति ने की थी आत्महत्या, अब पत्नी ने खाया जहर; ससुर ने लगाया था ये आरोप

Sat, 12 Apr 2025 10:21 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दिबियापुर (औरैया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दिबियापुर (औरैया)। Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

औरेया जिले में एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले महिला के पति ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
woman consumed poison four days after her husband death in Auraiya
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिबियापुर थाना के कन्हैई का पुर्वा में पति के आत्महत्या करने के चौथे दिन शनिवार को पत्नी ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कन्हैई का पुर्वा निवासी राजवीर (27) ने नौ अप्रैल को किसी बात को लेकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को उसकी पत्नी सोनी (25) ने भी घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। इस बीच महिला के ससुर पवन चंद्र ने दिबियापुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के उत्पीड़न के चलते उनके बेटे ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed