फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman committed suicide being troubled by yputh's molestation

युवक ने फैलाई एक अफवाह, बदनामी ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया, मौत के बाद चर्चे इस बात के भी

Sat, 22 Dec 2018 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide being troubled by yputh's molestation
डेमो पिक
छेड़खानी और गांव में प्रेम प्रसंग की अफवाह से आहत चार बच्चों की मां ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
विज्ञापन


मानीमऊ सदर कोतवाली के नेरा गांव निवासी राधा (34) पत्नी रंजीत नागर ने शुक्रवार रात घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर जहर की शीशी मिली। पति ने पड़ोसी कुलदीप नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि दोनों को एक साथ रंजीत ने देख लिया था

आरोप है कि कुलदीप अक्सर राधा से छेड़खानी करता था। कई बार उसने ग्रामीणों के बीच राधा से संबंध होने की कहानी गढ़ी। वह अक्सर राधा को परेशान करता था। शुक्रवार रात भी उसके छेड़खानी की थी। इसी से आहत होकर राधा ने जहर खा लिया।

गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों को एक साथ रंजीत ने देख लिया था। इसी के चलते राधा ने जहर खा लिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed