{"_id":"6158a48a8ebc3e62c669ff21","slug":"woman-commits-suicide-for-fear-of-slander-kanpur-news-knp65591867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी के डर से महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनामी के डर से महिला ने जान दी
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में मिले सुसाइड नोट में बदनामी के डर से आत्महत्या करने का जिक्र है। जेठ ने मृतका के संबंध गांव के एक युवक से होने की बात कही है। देर रात दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरियाणा में मजदूरी करता है। उसने बताया कि बिहार से हरियाणा काम पर आई एक युवती से 11 साल पहले उसके प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों ने शादी कर ली। जिससे एक पुत्र (9) वर्ष व एक पुत्री (4 )वर्ष है। इधर तीन साल से पत्नी बच्चों के साथ गांव में ही रहने लगी थी। वह भी कुछ दिन पूर्व हरियाणा से गांव लौटा था। शुक्रवार की रात को वह घर के बरामदे में लेटा था। पत्नी कमरे में थी। देर रात को जब उसकी नींद खुली तो कमरे में पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी शिवप्रकाश सोनकर, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा व तहसीलदार अजय कटियार मौके में पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रस्सी काटकर शव को नीचे उतार लिया। मौके पर से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें महिला ने लिखा है कि गांव के ही कुछ व्यक्ति के कारण अपनी बदनामी को बचाने के लिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में सुसाइड नोट व परिजनों के बयान के आधार पर गांव के आनंद व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद थाना पुलिस टीम आगे की कार्रवाई करेगी।
आज होनी थी गांव में पंचायत
मृतका के जेठ ने बताया कि मृतका के प्रेम संबंधों को लेकर घर में विवाद भी हुआ था। यह तय हुआ कि यदि महिला को गांव के दूसरे व्यक्ति के साथ ही रहना हो तो गांव की पंचायत बुलाकर इसका फैसला कर दिया जाए। शनिवार को इसकी पंचायत होनी थी। जिसकी जानकारी मृतका को भी थी। शायद इसी कारण से उसने खुदकुशी की हो।