फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman body found hanged in forest at hardoi

पति घर में एक महिला को बीवी बनाकर रखता था, पत्नी से हुआ विवाद, अब बाग में पेड़ से लटकी मिली लाश

Thu, 02 Jan 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Jan 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
woman body found hanged in forest at hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के अतरौली क्षेत्र में मवेशियों के लिए खेत से बरसीम लाने गई संदिग्ध हालात में लापता विवाहिता का बुधवार की देर रात संदिग्ध हालात में शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला कसने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन


महिला के मायके वालों ने न तो पुलिस को कोई तहरीर दी है और न ही किसी पर आरोप लगाया है। अतरौली क्षेत्र के सोनिकपुर गांव निवासी सतीश की शादी दस साल पहले लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के पटकापुर गांव की उर्मिला उर्फ किसाना (35) से हुई थी। उर्मिला सतीश की दूसरी पत्नी थी।
विज्ञापन


बुधवार को सतीश किसी काम से लखनऊ गए थे, जबकि उर्मिला दोपहर तीन बजे खेत से मवेशियों के लिए बरसीम काटने गई थी। खेत से काफी देर तक न लौटने पर शाम को घर वापस आए सतीश ने देर शाम अतरौली थाना पुलिस को पत्नी के लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात आम के बाग की ओर शौच को गए ग्रामीणों ने उर्मिला का शव पेड़ पर लटकता देख सूचना सतीश को देने के साथ पुलिस को दी। रात में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर उमाशंकर उत्तम ने बताया कि सतीश की पहली पत्नी से कोई संतान न होने पर उसने अपने मामा की बेटी उर्मिला से शादी की थी। उर्मिला की दो पुत्रियां बबली और अलका हैं। पुलिस ने बताया कि छह माह से सतीश एक और महिला को घर में पत्नी की तरह रखने लगा था। इसी को लेकर उर्मिला और सतीश के बीच विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed