Kanpur: दहेज के लिए महिला को पीटा, बेटी के जन्म पर करने लगे प्रताड़ित, ससुर पर छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Kanpur Crime: थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। जांच शुरू कर दी गई है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने ससुर पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। चौबेपुर निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह चकेरी निवासी युवक से वर्ष 2012 में हुआ था।
पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी पति और ससुरालीजन दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। वहीं, मांग पूरी न होने पर उससे मारपीट करने लगे। पीड़िता वैवाहिक जीवन को देखते हुए प्रताड़नाएं सहन करती रही।
महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ससुरालीजन बेटी पैदा करने का ताना देकर और प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि छह जून को उनके ससुर अचानक कमरे में आकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर धमकी देकर भाग गए।
पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
इसकी पति से शिकायत की, तो दहेज को लेकर मारापीटा और घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। जांच शुरू कर दी गई है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।