{"_id":"5e6502c98ebc3eeb3c018ed6","slug":"woman-beaten-for-suspicion-of-stealing-a-child-in-a-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बच्चा चुराने के शक में महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने शुरु कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बच्चा चुराने के शक में महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने शुरु कराई जांच
Sun, 08 Mar 2020 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 08 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिला अस्पताल में शनिवार रात बच्चा चुराने के शक में एक महिला की कुछ लोगों ने लात घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई की शिकार महिला लोगों की गिरफ्त से छूटने के बाद कहीं चली गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर रविवार को एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
दोषियों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना शनिवार रात 11-12 बजे के बीच की है। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती था। घायल का भाई जयसिंह व बहन सुमन उसे देखने आए थे। जयसिंह सुमन के बेटे को शौच के लिए ले गया था। जयसिंह के अनुसार तभी एक महिला ने उसके भांजे को पकड़ने की कोशिश की।

महिला ने उससे कहा कि बच्चा बहुत अच्छा लग रहा है। महिला के हाथ में थैली में भरा सफेद रंग का कोई पाउडर भी था। तभी जयसिंह के परिजन आ गए, बच्चे को अपने साथ ले गए। इसके बाद महिला को बच्चा चोर समझ कर अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी ने थप्पड़ जड़े तो कोई बाल खींच कर घसीटता दिखा। मारपीट करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।
लात घूंसों से महिला को बुरी तरह पीटा गया। उसके मुंह से खून भी निकल आया। घटना का वीडियो व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाम्र्स पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सिविललाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में मालूमात की। उन्होंने बताया कि पिटाई की शिकार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
उसे लोगों ने मारपीट कर छोड़ दिया। जिसके बाद वह कहीं चली गई। रविवार को एसएसपी आकाश तोमर ने वायरल वीडियो को देखकर सीओ सिटी वैभव पांडेय को जांच के निर्देश दिए। रविवार दोपहर सीओ सिटी जिला अस्पताल गए। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो व अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत लोगों से पूछताछ कर दोषियों को चिंहित करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।