फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman assaulted and indecent in water disputes

पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट और अभद्रता

Sun, 11 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted and indecent in water disputes
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी भरने के विवाद में दबंग ने अपने साथियों के साथ महिला से मारपीट कर अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार वह घर के बाहर लगे नल से पानी लेने गईं थीं, तभी गांव का गौरव आया और उसकी बाल्टी हटाकर पहले पानी भरने लगा। विरोध किया तो पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज कर छेड़खानी करने लगा और अपने साथियों संग मेरी ही बाल्टी और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में उसके कपड़े भी फट गए। चीखपुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने उसे बचाया। मायावती ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह कोतवाली पहुंची, पर सुनवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार रात घटना की जानकारी मुझे नहीं हो सकी थी, शनिवार जब सूचना मिली तो प्राथमिकी दर्जकर महिला के साथ मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया गया है। छेड़छाड़, मारपीट और कपड़े फाड़ देने की बात का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शोहदों को छोड़ने का मामला एडीजी तक पहुंचा
बिल्हौर। पुलिस द्वारा शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार मनचलों को छोड़ने का मामला शनिवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के विधायक-मंत्रियों को ट्वीट के साथ पुलिस के आलाधिकारियों को भी बिल्हौर कोतवाली पुलिस की कथनी-करनी की बातें शेयर कर दीं। जिसके बाद एडीजी कानपुर जोन जयनारायण सिंह ने तत्काल इंस्पेक्टर और सीओ बिल्हौर से मामले की जानकारी ले उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed