फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman along with her son is protesting at her in-laws house for 32 hours, in-laws accused of not opening gate

Kanpur: बेटे के साथ महिला ससुराल में 32 घंटे से दे रही है धरना, ससुरालियों पर गेट न खोलने का आरोप, पढ़ें मामला

Wed, 17 Jul 2024 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पति पत्नी का पारिवारिक विवाद है। पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, नहीं तो मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Woman along with her son is protesting at her in-laws house for 32 hours, in-laws accused of not opening gate
कल्याणपुर में ससुराल के बाहर बेटे के साथ बैठी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के मिर्जापुर में एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ पिछले 32 घंटे से ससुराल के गेट पर ही ध्रने पर बैठी है। उसका आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उसको भीतर नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, पति का कहना है कि वह घर पर नहीं हैं। साथ ही पत्नी के परिजनों पर घर पर आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी आकाश तिवारी ट्रांसपोर्ट नगर के एक निजी ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में शिवराजपुर के पाठकपुर निवासी राकेश शुक्ला की बेटी सपना से हुई थी। सपना का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आकाश और उसके परिजन उनके साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन

इससे तंग आकर वर्ष 2021 में उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सपना का आरोप है कि उसके बाद भी पति आकाश अक्सर मारपीट करते हैं।

ससुराल वाले घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे
रविवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद होने पर सोमवार को सपना के भाई संदीप ने कल्याणपुर थाना में तहरीर दी। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने के बाद घर भेजा गया, लेकिन ससुराल वाले उसको घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं। वहीं पति आकाश ने बताया कि वह उन्नाव में हैं।

विज्ञापन

पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था
सोमवार को पत्नी के भाई संदीप ने मारपीट की थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पति पत्नी का पारिवारिक विवाद है। पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, नहीं तो मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed