फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman

स्वावलंबन की सीढ़ी से मिलेगी नारी को शक्ति : प्रभारी मंत्री

Sun, 18 Oct 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
woman
पीएम कुसुम योजना में किसान को लाभांवित करते प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व मौजूद अन्य। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। महिलाओं और बेटियों को सुरक्षात्मक परिवेश देेने के साथ स्वावलंबी बनाने का काम होना चाहिए। स्वावलंबन की सीढ़ी से ही नारी सशक्त हो सकती है। शनिवार को यह बातें माती ईको पार्क में आयोजित नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कही। नोडल अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि नारी स्वावलंबन से समाज मजबूत होगा।
विज्ञापन

ईको पार्क सभागार में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी कंचन मिश्रा की अगुवाई में छात्राओं ने रंगोली सजाई।
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षक पुष्पेंद्र पाठक ने मां पर गीत सुना कर समां बांध दिया। प्रभारी मंत्री ने 500 रुपये का पुरस्कार शिक्षक को दिया। महिला किसान घसीटी देवी को ट्रैक्टर की चॉबी व आरती देवी को सोलर पैनल उपकरण उपलब्ध कराए गए। सरकारी कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क शुरू कराने को कहा। एक सप्ताह का महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम संचालन कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने शासन की योजना की जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में बताया गया। यहां डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, एसडीएम सदर आनंद कुमार ङ्क्षसह, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, माया कोरी, नीतू कटियार रहीं।
गोष्ठी में महिला अधिकारों की दी जानकारी
कानपुर देहात। नारी सशक्तिकरण को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। अकबरपुर कोतवाली में एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। महिला उत्पीड़न पर आवाज उठाने और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सीओ संदीप सिंह ने महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी। यहां आकांक्षा, तनु शर्मा, रंजना, आरती गौतम, एकता, छाया, पूनम गौतम व प्रिया शर्मा ने रंगोली बनाई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय, जितेंद्र सिंह गुड्डन, डॉ. सुप्रिया सचान, ममता अवस्थी, डॉ. प्रियंका राजावत व नवीन दीक्षित रहे।

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार सट्टी के शाहजहांपुर जूनियर हाईस्कूल में नारी सशक्तीकरण गोष्ठी हुई। कांस्टेबल कविता ने पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध संबंधी जानकारी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में एसडीएम अंजू वर्मा, थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने जागरूक किया। यहां डॉ लोकेश शर्मा, उमेश शर्मा, जय सिंह रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed