फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman accuses tenants of gang rape in Kanpur, victim is searching for action

सामूहिक दुष्कर्म: कानपुर में महिला ने किरायेदारों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं

Sat, 23 Sep 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि सूचना पर चौकी इंचार्ज को भेजकर जांच कराई गई थी। मामला महिलाओं के विवाद का सामने आया। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप जांच में गलत पाया गया है।

विज्ञापन
Woman accuses tenants of gang rape in Kanpur, victim is searching for action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में किराये के मकान में रहने मैट्रो में ठेकेदार की पत्नी ने पड़ोसी किरायेदारों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बीते 14 सितंबर को उनके चारों बच्चे स्कूल गए थे। पति भी काम पर निकल गए। इस बीच एक किरायेदार की पत्नी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन

जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो दो अन्य किरायेदार नशे की हालत में घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि महिला किरायेदार वापस चली गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनका मुंह दबाकर उनसे दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उन्होंने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच के नाम पर उन्हें शाम तक थाने में बैठाए रही। मेडिकल तक के लिए नहीं भेजा। इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के चलता कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप जांच में गलत पाया
तब से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र लेकर इधर से उधर भटक रही हैं। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि सूचना पर चौकी इंचार्ज को भेजकर जांच कराई गई थी। मामला महिलाओं के विवाद का सामने आया। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप जांच में गलत पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed