फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Without the permission of DM, BDO allotted the cluster to the secretary

Kanpur News: डीएम की अनुमति के बिना बीडीओ ने सचिव को आवंटित कर दिया क्लस्टर

Sat, 09 Aug 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Without the permission of DM, BDO allotted the cluster to the secretary
कानपुर। बिल्हौर ब्लाॅक के बीडीओ बलराम सिंह ने निलंबित वीडीओ नरेंद्र वर्मा की बहाली के बाद उन्हें क्लस्टर आवंटित कर दिया।बीडीओ ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से इसकी अनुमति भी नहीं ली जबकि उनके आदेश के बिना क्लस्टर आवंटित नहीं हो सकता। हाईकोर्ट के आदेश पर वीडीओ को परियोजना निदेशक ने बहाल किया था। अब दो क्लस्टर के बीच तीन सचिवों की तैनाती है। अब सचिव तय नहीं कर पा रहे कि विकास कार्यों में किसके हस्ताक्षर होंगे। ऐसे में पंचायतों के सभी कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन



ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र वर्मा को अप्रैल माह में सीडीओ दीक्षा जैन ने सीएम आवास के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इस पर वीडीओ हाईकोर्ट चले गए थे। नरेंद्र को आवंटित क्लस्टर मदारारायगुमान और पूरा अलग-अलग ग्राम पंचायत सचिवों को सौंप दिए गए थे। मदारारायगुमान में सलोनी कुशवाहा और पूरा क्लस्टर में सत्यम की तैनाती जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ मनोज कुमार ने की थी।
विज्ञापन


जुलाई महीने में हाईकोर्ट ने निलंबित सचिव को बहाल करने का आदेश जारी किया गया था। परियोजना निदेशक आलोक कुमार ने वीडीओ नरेंद्र वर्मा को बहाल कर दिया। इधर बीडीओ बिल्हौर ने वीडीओ को दोनों क्लस्टर आवंटित कर दिए जबकि दोनों क्लस्टर में ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
बीडीओ ने मनमानी तरीके से क्लस्टर आवंटन का आदेश जारी किया है। बीडीओ को क्लस्टर आवंटन करने का कोई अधिकार नहीं है। नियमानुसार जिलाधिकारी की अनुमति के बाद क्लस्टर आवंटित होता है। -मनोज कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed