फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   withdraw 50 thousand by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार निकाले, आप भी पैसे निकालते समय भूलकर न करें ऐसी गलतियां

Tue, 21 Aug 2018 08:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Aug 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
withdraw 50 thousand by changing ATM card
डेमो पिक
यूपी के इटावा में सरकारी कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाज खाते से 50 हजार रुपये निकाल ले गया। कर्मचारी ने अज्ञात के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बकेवर के लखना कस्बा में रहने वाले राकेश गुप्ता मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। दोपहर साढ़े दस बजे के करीब वह बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित एक  बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए। कई बार प्रयास के बावजूद उसके खाते से पैसे नहीं निकले। पीड़ित के अनुसार इस दौरान काले रंग की कार में सवार होकर एटीएम में आए युवक ने उसकी मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


 

ठगी का शिकार बना लिया

withdraw 50 thousand by changing ATM card
डेमो पिक
पैसे नहीं निकलने पर वह लौट आया। इसके बाद आरोपित ने उसके एटीएम कार्ड से उसके खाते से पहले बीस हजार की धनराशि निकाल ली। उसने एक अन्य खाते में तीस हजार रुपये ट्रांसफर करके कुल पचास हजार पार कर दिए।

उसके मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे इस बात की जानकारी हुई। युवक ने उसे किसी शिव श्याम सिंह का एटीएम कार्ड उसके कार्ड के बदले थमा कर उसे ठगी का शिकार बना लिया। वह बैंक पहुंचा जहां उसे जानकारी मिली। मामले में युवक ने अज्ञात के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed