फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   With the onset of summer, the demand for pitchers and pots is increasing.

Kanpur News: गर्मी की दस्तक के साथ बढ़ रही मटके की मांग

Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
With the onset of summer, the demand for pitchers and pots is increasing.
कानपुर देहात। गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर के बाजार में मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है लोग फ्रिज के बर्फीले पानी से दूरी बनाकर पारंपरिक मटके के ठंडे पानी की ओर लौट रहे हैं। खास बात यह है कि मटके का पानी न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि इसे सेहत के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों रंग-बिरंगे और अलग-अलग डिजाइन के मटके लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग डिजाइन के मटके लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। घरों के साथ-साथ दफ्तरों और दुकानों में भी मटकों का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। इस दौरान कई ग्राहक एक साथ दो से तीन मटकों की खरीदारी कर रहे हैं। लोग अब सिर्फ साधारण घड़े ही नहीं बल्कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए नल और फिल्टर वाले मटकों को भी पसंद कर रहे हैं, इससे पानी निकालना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

माती रोड स्थित दुकान के संचालक राम प्रसाद ने बताया कि इस बार जल्दी गर्मी शुरू से मटकों की बिक्री भी बढ़ गई है। हालांकि बीच-बीच में मौसम बदलने से बारिश होने के कारण दुकानदारी थोड़ी प्रभावित जरूर हुई है लेकिन ग्राहक पहुंच रहे हैं। बताया कि दुकान में अलग-अलग साइज के मटके उपलब्ध हैं, ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मटके खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के मटकों के साथ ही ग्राहक मिट्टी के गिलास और अन्य बर्तनों को भी पसंद किया जा रहा है। कहा कि बाजार में 150 रुपये से लेकर 600 रुपये तक मिट्टी के मटके उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग तरह के मटके शामिल हैं, इसमें सामान्य मटके, डिजाइन वाले, नल व फिल्टर वाले मटके हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। इस साल अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed