फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wisdom Warriors and Royal Eleven won in CPL Season 2.

Kanpur News: सीपीएल सीजन-2 में विजडम वारियर्स और रॉयल इलेवन जीते

Mon, 29 Jun 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Wisdom Warriors and Royal Eleven won in CPL Season 2.
कानपुर। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट के पहले मैच में विजडम वारियर्स ने द वुल्फपैक युनाइटेड इलेवन को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने कानपुर स्कॉर्चर्स को 29 रन से मात दी।
विज्ञापन


एसआईटी मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में द वुल्फपैक युनाइटेड इलेवन की पूरी टीम 17 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। सचिन अवस्थी ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।मनेंद्र ने तीन, नवीन व अतुल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी विजडम वारियर्स ने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। प्रशांत यादव ने नाबाद 51, अनवर अब्बास ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। करन ने एकमात्र विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मेच प्रशांत यादव को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाए। मो. आरिफ ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। अनुराग, जय, शिवा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में कानपुर स्कॉर्चर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन ही बना सकी। आशीष शुक्ला ने 48, अनुराग ने 27 रन बनाए। के तिवारी, प्रशांत, अमन व दीपक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आरिफ को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed