फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winners and Prince Club advance to the semifinals of the KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचे विनर्स और प्रिंस क्लब

Thu, 25 Sep 2025 05:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
Winners and Prince Club advance to the semifinals of the KDMA Cricket League
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें विनर्स क्लब ने डायमंड क्लब को और प्रिंस क्लब ने जेडी क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


कानपुर साउथ-ए मैदान पर डायमंड क्लब ने 28 ओवर में 101 रन बनाए। अर्जुन दुबे 29 रन व संदीप पटेल 24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, रिषभ ने तीन और अखिलेश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में विनर्स क्लब ने 17.4 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रवण जायसवाल ने 32 रन, प्रबल केसरवानी ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अर्जुन दुबे ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में कानपुर साउथ बी मैदान पर प्रिंस क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन मौर्य ने 58, करन पाल ने 39 और पंकज कुमार ने 38 की पारी खेली। गेंदबाजी में जहीरुद्दीन और सचिन राठौर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जेडी क्लब की टीम 37 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई। अमन ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। गेंदबाजी में विनोद कुमार व नवीन कुमार राजपूत ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed