फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wind blew at a speed of 18 km, the temperature dropped by 20 degrees in two hours, bringing a chill.

Kanpur News: 18 किमी की रफ्तार से चली हवा, दो घंटे में 20 डिग्री गिरा पारा, लाैटी ठंडक

Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wind blew at a speed of 18 km, the temperature dropped by 20 degrees in two hours, bringing a chill.
कानपुर। दिन में 16 किमी और शाम को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने महानगर और आसपास के क्षेत्रों का माैसम बदल दिया। शाम चार बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहा और 6 बजे यह 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

इस बीच हवा की रफ्तार और तेज होने से देर शाम जैसे फिर से ठंडक लाैट आई। लोगों को बाहर निकलने पर स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी। दिन में सुबह नाै से 10 बजे के बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को भी इसी तरह का माैसम रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा लेकिन तेज हवा और बादलों की आवाजाही से धूप नरम रहेगी। रविवार को तेज हवा और धूप में नरमी के बावजूद रात और दिन का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, देश में एक साथ कई माैसमी सिस्टम विकसित होने से इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। पश्चिमी यूपी से लेकर दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में रविवार को हल्की से तेजी बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी घटनाएं हुईं। कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश तो नहीं हुई लेकिन नम हवाओं की वजह से माैसम में ठंडक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस तरह का माैसम सिर्फ सोमवार तक ही रहने की संभावना है। उसके बाद फिर से धूप में जलन और गर्मी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
देश में एक साथ कई माैसमी सिस्टम विकसित होने से अचानक से तेज हवा और ठंडक महसूस की जाने लगी है। यह सिलसिला अगले 24 घंटे तक ही रहने का अनुमान है। इससे तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। - डाॅ. एसएन सुनील पांडेय माैसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed