फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will get the report filed in the Bikru case investigated if the government is formed: Satish Chandra Mishra

सरकार बनने पर बिकरू कांड में दाखिल रिपोर्ट की जांच कराएंगे: सतीश चंद्र मिश्र

Tue, 24 Aug 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Will get the report filed in the Bikru case investigated if the government is formed: Satish Chandra Mishra
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में फरसा लहराते राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र व अन्य। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार बनने पर बिकरू कांड में दाखिल रिपोर्ट की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट गलत तथ्यों पर आधारित कर दाखिल की गई है। बिकरू कांड के नाम पर नरसंहार किया गया। प्रदेश में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या की गई। बेटी खुशी दुबे की हाथों से मेंहदी के रंग उतरने से पहले विधवा कर दिया गया। प्रदेश में दलितों और ब्राह्मणों के साथ अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के मानपुर रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में बसपा की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने सम्मेलन में आने से पहले बाबा गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों लोगों को 51-51 किलो की माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान प्रभु राम की नगरी अयोध्या से 23 जुलाई को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आगाज किया है। सभी 75 जिलों में आयोजन होगा। भाजपा राम मंदिर के नाम पर लोगों को ठग रही है। वहां विकास के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया। भाजपा के पास राम मंदिर के नाम पर मिले चंदे का कोई हिसाब-किताब नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद आठ अगस्त को तामझाम कर पांच सोने के ईंटों का पूजन किया गया। इन ईंटों का पता नहीं कहां चली गईं। राम मंदिर के नींव का काम पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं। अभी वहां कुछ नहीं बना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की जननी और देश में सुगंध फैलाने वाले कन्नौज में प्रबुद्ध सम्मेलन हो रहा है। केवल बसपा ने ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। पार्टी का नारा बदलकर जिसकी जितनी तैयारी, उसको उतनी हिस्सेदारी किया। समाजवादी सरकार को आप लोग देख चुके हैं। वहां आप की क्या हैसियत रही है। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद रायबरेली में पांच ब्राह्मणों के जवान बच्चों की निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई। इस सरकार में अभी तक 400 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या कराई जा चुकी है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। यहां हर साल करोड़ों लोगों की नौकरी जा रही है। यह सरकार कुछ उद्योगपतियों की गुलाम हो गई है। उन्हीं के इशारे पर काम कर रही है। किसान एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। प्रदर्शन करते पांच सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उनकी मांगों को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने भी संबोधित किया। कल्पना मिश्रा ने खुद को कन्नौज की बेटी बताया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार दोहरे, जिला उपाध्यक्ष श्यामू शुक्ला, देवी प्रसाद दुबे, मंडल संयोजक बबुआ दुबे, शुभम दुबे, अरुण दुबे, राजीव चौबे, विजय शुक्ला, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बादाम दोहरे, शालू खान आदि भी मौजूद रहे।
फरसा देकर ब्राह्मण समाज ने सम्मानित किया
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र के सम्मेलन में पहुंचने पर 11 ब्राह्मणों ने शंखनाद कर मंत्रोच्चार के बीच स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार दोहरे ने 51 किलो की माला पहनाई। शुभम दुबे ने प्रभु राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। जिला उपाध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने फरसा भेंट किया। डॉ.सुनील दिवाकर ने भगवान परशुराम का प्रतीक चिह्न भेंट किया। जितेंद्र भार्गव ने हाथी की प्रतिमा भेंट की।

पत्नी को आगे कर खेला भावनात्मक कार्ड
सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा को भी मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मैं कन्नौज की बेटी हूं। मेरे पिता गंगाधर दुबे मकरंदनगर के निवासी हैं। कन्नौज ब्राह्मणों की जननी है। एक बार पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने गई, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि कहां की हैं। मैने कहा कि कन्नौज से हूं। वह बोले हम लोगों के पूर्वज कन्नौज के ही हैं। यहां आकर बंगाली लिख रहा हूं। अब आज समाज की इज्जत बचाने के लिए हम आप के सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed