{"_id":"60d785528ebc3e2ff55ceef1","slug":"will-demand-for-stoppage-of-trains-and-paramedical-college-in-pukhrayan-akbarpur-news-knp6366716193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां में ट्रेनों के ठहराव व पैरामेडिकल कॉलेज की करेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां में ट्रेनों के ठहराव व पैरामेडिकल कॉलेज की करेंगे मांग
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रपति से मिलने वालों की अपनी अपेक्षाएं हैं। हर कोई उनसे अपनी मांग रखने की तैयारी में है। कई लोगों ने मांग पत्र तैयार कर लिए हैं। इसमें पुखरायां रेलवे स्टेशन में छह ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। इस मांग के लिए राष्ट्रपति भी धरना दे चुके हैं। वहीं पैरामेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग करने की तैयारी है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में छह ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना दिया गया था। धरने का आयोजन राहुदेव ने ही कराया था इसमें प्रमुख रुप से रामनाथ कोविंद भी शामिल हुए थे। तब वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कोविंद ने सरकार परिवर्तन होने पर ये मांग पूरी कराने का आश्वासन भी धरने में शामिल लोगों को दिया था।
राहुलदेव ने कहा कि इसी मांग को लेकर पत्र तैयार कर लिया है इसे राष्ट्रपति को सौंपकर धरना याद दिलाएंगे। रामस्वरुप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने का अवसर बेहद सुखद है।
विज्ञापन
उनसे बात करके पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। कहा कि राज्यसभा सदस्य रहते हुए कोविंद ने डिग्री कॉलेज के लिए 11 लाख रुपये निधि से दिए थे। अब उनसे इंटर कॉलेज के लिए एक हाल की भी मांग करेंगे। साथ ही डिग्री कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने की भी मांग रखेंगे।
डॉ. दयाशंकर आर्य ने बताया कि वर्ष 2012 में पत्नी राजकुमारी आर्या नगर पालिका की चेयरमैन बनी थीं तब कोविंद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। उनसे मुलाकात करके पैरामेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग करेंगे। नगर पालिका के चेयरमैन सत्यप्रकाश संखवार ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात करके केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग करेंगे।
रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ पहले काफी समय बिता चुके हैं। तमाम पुरानी यादें जुड़ी हैं। बिहार राज्यपाल रहते हुए भी राजभवन में मिलने का अवसर मिला था। उनसे फिर मिलने का मौका मिला है। ये मेरे लिए बेहद खुशी के पल हैं।
राष्ट्रपति से मिलकर मांगा झींझक का विकास
झींझक। कानपुर सर्किट हाउस में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के दौरान झींझक कस्बा के निवासी व महारानी झलकारी बाई इंटर कॉलेज परौंख के प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता व उनके पुत्र अनमोल गुप्ता ने कस्बा की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मांग पत्र देकर बताया कि झींझक में पहले नगर पंचायत थी, जो अब नगर पालिका है। यहां पर अब भी विकास नहीं हुआ है।
लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर जाना पड़ता है। कस्बे में अब भी जर्जर विद्युत तार लगे है। जिनसे ग्रामीण शेड्यूल से बिजली मिल रही है। उन्हें नगरीय क्षेत्र में बदला जाए। नगर की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चीकृत कराया जाए। राजेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति से भेंट के दौरान झींझक नगर की सुविधाओं के लिए मांग की है। राष्ट्रपति ने समाधान कराने का आश्वासन दिया है।