{"_id":"6ada67176a94eb4de5090e7a","slug":"will-cripple-bjp-with-the-power-of-votes-shivpal-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150943-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की ताकत से भाजपा को करेंगे लंगड़ा : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की ताकत से भाजपा को करेंगे लंगड़ा : शिवपाल
Fri, 23 Oct 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र के सुनवर्षा गांव में पूर्व प्रधान दिवंगत राम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा सरकार जरा सी गलती पर कानून को हाथ में लेकर हम आप को लंगड़ा करा देती है। इस लंगड़ा करने वाली सरकार को 2027 के चुनाव में वोट रूपी ताकत से लंगड़ा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। तभी प्रदेश का विकास संभव है। इससे पहले नगर के डेरापुर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास सपा नेता नीरज गौर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां शिवम, अयूब, शमशाद, शालू व नेहा तिवारी सहित अन्य लोग रहे।
इसके बाद करीब दो बजे वह सुनवर्षा पहुंचे। शिवपाल ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधान की प्रतिमा का अनावरण कर परिवार के लोगों से भेंट की। इसके बाद जनसभा के मंच पर पहुंचे और संबोधित किया। इस दौरान आयोजक अनिल यादव,सुनील, सतीश यादव, सपा के जिलाध्यक्ष बबलू राजा, सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व एमएलसी कल्लू यादव, वीरसेन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, डेरापुर में शिवपाल यादव का सम्मान किया गया। यहां उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसान, गरीब, नौजवान और महिलाएं परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है तथा ब्लॉक से लेकर तहसील तक बिना पैसे के सरकारी काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।