फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wild animal panic in farrukhabad

गांववाले बोले, ‘अचानक गायब हो जाने वाला वो आमदखोर एलियन जैसा दिखता है’

Sat, 15 Apr 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
wild animal panic in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखबाद जिले में बसे 22 गांवों में आदमखोर जंगली जानवर का खौफ बरकरार है। यहां के नवाबगंज इलाके के बाद अब जंगली जानवर मोहम्मदाबाद क्षेत्र में घुस गया है। गुरुवार की रात पुराने किले के टीले के पास मक्के की फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने उस अनजान जंगली जानवर को देखा। इससे उनमें दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजेश बाथम व उनकी पत्नी मीना देवी ने बताया कि खेतों के पास काम करते समय उन्होंने जंगली जानवर को अपनी ओर आते देखा। उन्होंने टार्च जलाई तो वह उनकी ओर लपका। इस पर उन लोगों ने भागकर जान बचाई। शोर सुनकर मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


हाथों में लाठी-डंडा लिए लोगों ने छानबीन की पर जंगली जानवर का कोई पता नहीं चला। सूचना पर इंसपेक्टर संजीव सिंह राठौड़ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम के जरिए वन विभाग के अफसरों को खबर दी गई। शुक्रवार की सुबह नौ बजे वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जंगली जानवर के पैरों के निशान के फोटो लिए। डीएफओ देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि निशान किसी छोटे जंगली जानवर के हैं। लोग भयभीत न हों। लेकिन एहतियात के तौर पर अकेले खेतों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच लोग झुंड बनाकर घरों से निकलें। वन दरोगा धीरेंद्र यादव ने गांव वालों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि दुबारा जंगली जानवर दिखे तो सूचित करें। टीम उसे पकड़ने के लिए आएगी। गांववालों का तो यहां तक कहना है कि ‘अचानक गायब’ हो जाने वाला वो आमदखोर आम जानवर नहीं बल्कि एलियन जैसा दिखता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed