पत्नी के प्रमी के साथ जाने पर बौखलाये पति ने बेटी को ही मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुलू सिंह की गढ़िया गांव में पत्नी के घर से चले जाने पर पति ने अपनी बेटी को गोली मार दी। पीड़िता के चाचा उसे अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।
गांव निवासी उमा सिंह भदौरिया उर्फ मुन्नू सिंह की पत्नी गीता देवी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को गीता युवक के साथ कहीं चली गई। जानकारी होने पर उमा सिंह ने अपनी बेटी सरोज (16) से पूछताछ की। गोलमोल जवाब देने पर उमा सिंह ने सरोज को गोली मार दी। इसके बाद उमा सिंह घर से चला गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे सरोज के चाचा-चाची आए और उसे जिला अस्पताल ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसओ बढ़पुरा सुशील कुमार योगी ने बताया कि गीता मूलरूप से मैनपुरी निवासी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। युवक कुछ समय से उसके ही गांव में रह रहा है। गीता पहले भी दो बार घर से जा चुकी है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।