फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife was thrown out of the house by saying divorce, the victim said in laws were asking for a bike, report fil

Unnao Teen Talaq: गर्भवती पत्नी को तलाक बोलकर घर से निकाला, बोली- सुसराली मांग रहे थे बाइक, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

Unnao Crime: पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत नौ ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न सहित तीन तलाक की धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
wife was thrown out of the house by saying divorce, the victim said in laws were asking for a bike, report fil
तीन तलाक (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में बाइक की मांग न पूरी होने पर पति ने गर्भवती को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत नौ ससुरालीजनों पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तकिया निगोही गांव निवासी रेशमा ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले अचलगंज थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी जामिन उर्फ जावेद से विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार मारपीट भी की। वह सात माह की गर्भवती है और उसकी देखभाल करने के बजाय पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। रेशमा ने बताया कि 24 अगस्त को थाने में तहरीर दी। महिला थाना प्रभारी अर्चना गौतम ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
हलांकि ससुराल वाले हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, ससुर नजीर हसन, सास मोमिना, देवर जुबैर, ननद पप्पी, अकीना, मोनी और नगमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed