फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife was murdered by strangulation, accused husband absconding for 20 days, police is searching on the basis o

Fatehpur: पत्नी की गला कसकर की थी हत्या, आरोपी पति 20 दिन से फरार, सर्विलांस के भरोसे तलाश रही है पुलिस

Wed, 06 Mar 2024 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
Wife was murdered by strangulation, accused husband absconding for 20 days, police is searching on the basis o
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में गला कसकर पत्नी की हत्या करने के बाद फरार पति को 20 दिन बाद भी लिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। मृतका के परिजनों ने हत्यारोपी को एसपी से पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के थवई निवासी वीर सिंह की पुत्री पारूल उर्फ कौशिकी की शादी असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया निवासी मोनू सिंह ऊर्फ रावेंद्र सिंह के साथ हुई थी। नशे में अक्सर मोनू पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था। पारूल को 14 फरवरी की दोपहर मां रेनू ने फोन किया था।
विज्ञापन

फोन पर बातचीत न होने पर मां को बेटी के साथ अनहोनी की आशंका हुई थी। वह परिवार के साथ पुत्री पारूल के घर कंधिया पहुंची थी। जहां चारपाई में पारूल का शव मिला था। दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पारूल की मुह और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के भरोसे आरोपी पति की तलाश
पुलिस ने पति मोनू सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश चालू की। करीब 20 दिन बाद हत्यारोपी पति का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज में दबिश दी। कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सर्विलांस के भरोसे आरोपी पति का सुराग लगाने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed