{"_id":"6a205ba4eaea455ce907d58c","slug":"wife-thrown-out-of-home-over-dowry-husband-remarries-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों के सितम: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, दूसरी शादी भी की, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के सितम: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, दूसरी शादी भी की, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कस्बा कुलपहाड़ के टोरियापुरा निवासी मीरा ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां के जड़ाखर गांव निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन
मीरा ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति सुनील कुमार, ननद पार्वती, ननदोई प्रमोद, ससुर मइयादीन, सास कुंवर, जेठ अनिल, जेठानी पूजा, छोटी ननद देववती व चचिया ससुर हरनाथ ने उससे दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। उसके पिता कैंसर के मरीज थे तो वह अपने मायके में रहकर पिता की देखरेख करने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान पति सुनील ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी से उसे एक संतान भी है। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।