फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife set on fire by pouring inflammable substance on her, serious

Kanpur News: पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, गंभीर

Sat, 09 May 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wife set on fire by pouring inflammable substance on her, serious
कानपुर। बाबूपुरवा निवासी गुलफशां की शादी पांच साल पहले बेगमपुरवा निवासी शीबू से हुई थी। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा अशान है। गुलफशां की बहन सलमा ने पुलिस को बताया कि शीबू अक्सर उनकी बहन को पीटता था। करीब पांच माह पहले वह गुलफशां को छोड़कर चला गया था और बेटे को भी अपने साथ ले गया था। तभी से गुलफशां मायके में रह रही थी। दो दिन पहले शीबू लौटा और गुलफशां को साथ ले जाने की बात कही। उसने गलती मानते हुए आगे ठीक से रहने का भरोसा दिया लेकिन गुलफशां ने जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात से नाराज शीबू शुक्रवार शाम नमाज के बाद घर पहुंचा। शीबू ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे उर्सल में भर्ती कराया। बापूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि पति पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed