{"_id":"65fd60b0b0a1c70a2f09bb22","slug":"wife-refused-to-go-to-in-laws-house-husband-climbed-the-tower-police-explained-and-brought-him-down-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया मना, टावर पर चढ़ा पति...जमकर किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया मना, टावर पर चढ़ा पति...जमकर किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
Fri, 22 Mar 2024 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:21 PM IST
सार
Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में पत्नी के ससुराज जाने से मना करने पर पति टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पत्नी ने ससुराल चलने से मना किया, तो पति गुरुवार देर रात 33000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। मामला नौबस्ता इलाके का है। मध्यप्रदेश के दिनारा निवासी सहदेव की शादी नौबस्ता के धर्मपुर बंबा में रहने वाली पूजा से हुई है। कुछ समय पहले पूजा बच्चे को लेकर मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले सहदेव ससुराल पहुंचा और पूजा से बच्चे को लेकर घर चलने के लिए कहा। पूजा और उसके परिजनों ने होली के बाद जाने को कहा तो, वह भड़क गया। इसके बाद गुस्से में वह हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सहदेव को समझाकर टावर से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन