फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife of a medical college doctor travelling in a train was beaten up by a railway employee.

Kanpur News: ट्रेन में सवार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की पत्नी को रेलवे कर्मी ने पीटा

Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Wife of a medical college doctor travelling in a train was beaten up by a railway employee.
कानपुर। इंटरसिटी एक्सप्रेस के थर्ड एसी डी-टू कोच की 13 नंबर सीट पर सफर कर रहीं कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भावेश की पत्नी प्रियंका को रेलवे कर्मी ने सीट पर बैठने के विवाद में पीट दिया। यात्रियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। महिला ने कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी थाने में तहरीर दी लेकिन उन्हें महिला आरक्षी न होने का हवाला देकर टरका दिया गया।
विज्ञापन

प्रियंका किसी काम से लखनऊ गई हुई थीं। शुक्रवार को वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से लौट रही थीं। आरोप है कि आरक्षित सीट होने के बाद भी एक रेलवे कर्मी उनकी सीट पर आकर बैठ गया। उन्होंने हटने के लिए कहा तो उसके समर्थन में कुछ और रेलवे कर्मी आ गए और विवाद करने लगे। विरोध किया तो उन्हें पीट दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ा। ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि उस वक्त महिला आरक्षी के न होने की बात कह उन्हें टरका दिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed