{"_id":"5c12611642c7925d7f35f3fe","slug":"wife-imprisonment-of-ten-years-for-fatal-attack-on-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 अगस्त 2016 सुबह 4 बजे, सो रहे पति की गर्दन पर किये थे प्रहार, कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अगस्त 2016 सुबह 4 बजे, सो रहे पति की गर्दन पर किये थे प्रहार, कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में सोते समय पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाली पत्नी को अपर जिला जज की कोर्ट ने गुरुवार को दस वर्ष सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। गंभीर रूप से घायल का अभी भी इलाज चल रहा है। जमानत पर छूटी महिला को अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अभियोजन अधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरवार गांव के निवासी भुल्लन पत्नी भगवत प्रसाद ने अपनी बहू नीरज पत्नी महादेव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें भुल्लन ने बताया था कि 24 अगस्त 2016 की सुबह चार बजे उसका पुत्र महादेव घर में सो रहा था।

जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से दो प्रहार उसकी गर्दन पर किए
बहू नीरज देवी ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से दो प्रहार उसकी गर्दन पर किए। जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई और वह रक्तरंजित हो गया। इसी दौरान परिजन भी पहुंच गए और खून से सनी कुल्हाड़ी समेत बहू को पकड़कर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला जज अनुरोध मिश्रा ने दोष सिद्ध होने पर अभियुक्ता नीरज पत्नी महादेव को दस वर्ष सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। न्यायालय के निर्णय के बाद अभियुक्त को सजा भुगतने के लिए जिला कारागार भेज दिया गया है।