{"_id":"6403671d5c967a8f740dc8e4","slug":"wife-has-not-celebrated-holi-in-her-maternal-house-has-to-go-to-her-in-laws-house-after-22-years-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब! दे दो छुट्टी: पत्नी ने मायके में नहीं मनाई है होली, 22 साल बाद जाना है ससुराल, पांच दिन का अवकाश स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! दे दो छुट्टी: पत्नी ने मायके में नहीं मनाई है होली, 22 साल बाद जाना है ससुराल, पांच दिन का अवकाश स्वीकृत
Sat, 04 Mar 2023 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिकर्मी द्वारा होली के लिए अवकाश मांगने के लिए आवेदन किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि साहब, पत्नी ने 22 साल से मायके में होली नहीं मनाई है। वो मेरे साथ ससुराल जाने पर अड़ी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी द्वारा लिखा गया आवेदन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिल के रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी को 22 वर्ष से मायके में होली मनाने का मौका नहीं मिला। ऐसे में पति ने इन तथ्यों का हवाला देकर 10 दिन की छुट्टी देने की मांग की। एसपी ने पांच दिन का अवकाश देकर इंस्पेक्टर को रवाना कर दिया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने तीन मार्च को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 22 वर्ष से उनकी पत्नी होली के अवसर पर अपने मायके नहीं जा सकी है। इसके कारण वह नाराज चल रही है और होली पर वह अपने मायके जाने के लिए जिद कर रही है।
विज्ञापन
वह मुझे भी साथ ले जाना चाहती है। ऐसे में अवकाश स्वीकृत कराने के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में 10 दिन का अवकाश चार मार्च से स्वीकृत किया जाए। एसपी ने पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। उनकी छुट्टी चार मार्च से लागू हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मालूम हो कि इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मैस के रुपये भुगतान को लेकर काफी लंबे समय तक मुकदमा लड़ा और जीत कर विभाग को अपने कर्तव्य के बारे में बताया था। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद तत्कालीन एएसपी अजय प्रताप को लीगल नोटिस भेजकर चर्चा में बने रहे थे।
