फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife had got her husband murdered, call details revealed the incident

UP: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, मेला दिखाने ले गए और ले ली जान, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Thu, 07 Mar 2024 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2024 05:11 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग का पता चल जाने पर पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने पति की हत्या की थी।

विज्ञापन
Wife had got her husband murdered, call details revealed the incident
सर्वेश और प्रीती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लगभग चार माह पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर में मिले युवक के शव के मामले में सनसनी खेज खुलासा हुआ है। प्रेम प्रसंग का पता चल जाने पर पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने पति की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कराई गई गोपनीय जांच और कॉल डिटेल से पूरी घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबियापुर निवासी प्रमोद शुक्ला का शव नौ नवंबर 2023 को पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मनिकापुर के पास एक बाजार के पास नाले में पड़ा मिला था। शव मिलने की जानकारी पर उसकी पत्नी प्रीती शुक्ला मौके पर पहुंची थी। उसने दुर्घटना में पति की मौत हो जाने की बात कही थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद जब पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया तो पता चला कि गला कसे जाने से प्रमोद की मौत हुई थी। उसके शरीर पर रगड़ के निशान भी मिले थे।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी केसी गोस्वामी के निर्देश पर पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रीती के मोबाइल नंबर के कॉल रिकॉर्ड खंगाले, तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। इसके बाद विवेचना में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस को मिले। इसके बाद पता चला कि प्रमोद की हत्या गला दबाकर की गई थी। पसिगवां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी सर्वेश हिस्ट्रीशीटर है। उसका आना जाना प्रमोद के यहां था और इसी दौरान उसके प्रेम संबंध प्रमोद की पत्नी प्रीती से हो गए थे।

इसकी जानकारी प्रमोद को हो गई तो उसने दोनों को जमकर खरी खोंटी सुनाई। इस पर प्रीती और सर्वेश ने प्रमोद की हत्या करने की योजना बनाई और आठ नवंबर 2023 की रात वारदात को अंजाम दे दिया। प्रभारी निरीक्षक पिहानी डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

मेला दिखाने ले गए और ले ली जान
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि सहादतनगर में आठ नवंबर को मेला लगा था। सर्वेश मेला दिखाने के लिए प्रमोद को अपने साथ ले गया था। मेला घूमने के बाद प्रमोद को शराब पिलाई। प्रमोद नशे में हो गया, तो उसके ही मफलर से गला कसकर हत्या कर दी। उसे घसीटते हुए नाले में ले जाकर डाल दिया। प्रमोद की पत्नी प्रीती को पूरी जानकारी थी और इसीलिए शव मिलते ही उसने दुर्घटना में मौत होने की बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed