{"_id":"69a9e0136af748f0e808940d","slug":"wife-found-hanging-on-the-fourth-day-after-husbands-death-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139310-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पति की मौत के चौथे दिन फंदे पर लटकी मिली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पति की मौत के चौथे दिन फंदे पर लटकी मिली पत्नी
Fri, 06 Mar 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में बुधवार दोपहर एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मायके वालों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
ब्राह्मण गांव निवासी नंदिनी (25) का शव बुधवार दोपहर दो बजे के करीब घर के अंदर पीछे बने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। बहू का शव देख सास प्रेमा देवी, देवर रिंकू ने उसके मायके व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। इस बीच मायके जमनीयापुर नादेमऊ, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज से पिता राजू, मां विमला देवी, भाई दीपक व अन्य परिजन आ पहुंचे। मायके वालों ने नंदिनी की मौत पर संदेह जताया।
इधर ससुर रामपाल ने बताया कि बेटे राहुल की करीब 15 माह पहले नंदिनी के साथ शादी हुई थी। बेटा गुरग्राम में काम करता था। उसकी एक मार्च को गुरुग्राम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस से उसे बेटे के फंदा लगाने की जानकारी मिली थी। बेटे का शव दूसरे दिन घर आया था। इसके बाद से बहू परेशान थी। बुधवार को परिवार के सभी लोग बरामदे में बाहर बैठे थे। दोपहर बाद जब अंदर गए तो बहू का शव फंदे पर लटका था। ससुर ने परेशान होकर बहू के आत्महत्या किए जाने की बात कही। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।