फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife caught red-handed husband walking with girlfriend in Auraiya, beating fiercely in public

Auraiya: प्रेमिका संग घूम रहा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, सरेआम की जमकर पिटाई, जाने क्या है मामला

Thu, 30 Jun 2022 09:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 09:21 PM IST
सार

बिधूना थाना क्षेत्र के फीडर रोड पर एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ घूमते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसने पति और प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Wife caught red-handed husband walking with girlfriend in Auraiya, beating fiercely in public
पत्नी ने पति को सरेआम पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में पति-पत्नी और वो के बीच सड़क पर टकराव का मामला सामने आया है। दरअसल, पति को प्रेमिका के संग देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस दौरान पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई भी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पति की पिटाई कर रही महिला को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिधूना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने फीडर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास पति को प्रेमिका के साथ घूमते पकड़ लिया। इसके बाद उसने हंगामा करते हुए पति की सरेआम पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका चुपचाप खिसक ली। महिला ने थाने में पति और प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

बता दें कि मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, लेकिन अमर उजाला उसकी पुष्टि नहीं करता है। इसमें पत्नी अपने पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करते नजर आ रही है। इसमें आसपास के दुकानदार महिला को समझाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रेमिका मौके से भाग गई। लोगों ने महिला से पिटाई का कारण पूछा तो उसने पति के अवैध संबंधों की पोल खोल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed