फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife caught Lieutenant Colonel with his female friend, filed report, said  he has also threatened me

UP: पत्नी ने लेफ्टिनेंट कर्नल को महिला मित्र संग पकड़ा...दर्ज कराई रिपोर्ट, बोली- उसने मुझे धमकाया भी है

Sun, 11 Feb 2024 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Feb 2024 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: कैंट इलाके में पत्नी ने लेफ्टिनेंट कर्नल पति को महिला मित्र के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने कहा कि महिला मित्र पत्नी को मिलने वाली सेना की सुविधाओं का भी लाभ ले रही है।

विज्ञापन
Wife caught Lieutenant Colonel with his female friend, filed report, said  he has also threatened me
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर कैंट में लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार करा महिला मित्र को फर्जी तरीके से पत्नी बनाकर अपने साथ सरकारी आवास में रख लिया। लखनऊ से अचानक आई पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी राखी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वायु सेना में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी शादी वर्ष 2001 में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी सैन्य अधिकारी अविनाश गुप्ता से हुई थी। दोनों एक बेटा व बेटी है। पति वर्तमान में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

विज्ञापन

वह कानपुर मुख्यालय में अतिरिक्त अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया वह दोनों बच्चों की शिक्षा के कारण उनके साथ लखनऊ में ही रहती हैं। जबकि, पति कानपुर में कैंट के सैन्य क्षेत्र में रहते हैं। पीड़िता के अनुसार सात मई 2023 को वह बिना बताए पति से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचीं।

पति के साथ पत्नी बनकर रह रही है महिला मित्र
इस दौरान घर पर पति की महिला मित्र द्वारिका, दिल्ली निवासी तनुजा भल्ला मिली।अपने स्तर से पूछताछ की, तो पता चला कि तनुजा ने उनके नाम का उपयोग कर अपनी फोटो लगाकर पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए। उनके पति के साथ पत्नी बनकर रह रही है।

विज्ञापन

पत्नी बोली- महिल मित्र ने धमकाया है
पत्नी को मिलने वाली सेना की सुविधाओं का भी लाभ ले रही है। उन्होंने पति पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने में महिला मित्र का पूरा सहयोग करने का आरोप लगाया। आरोप है कि जब उन्होंने पति और उनकी महिला मित्र की इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो महिला मित्र ने उन्हें धमकाया। थाना प्रभारी ब्रज मोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed