फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife brutally murdered her husband and hid as sevadar in Bageshwar Dham was arrested along with brother-in-law

Kanpur: पति की निर्मम हत्या कर बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर छुपी पत्नी देवर संग गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

Kanpur News: पति की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार पत्नी को पुलिस ने देवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife brutally murdered her husband and hid as sevadar in Bageshwar Dham was arrested along with brother-in-law
पुलिस गिरफ्त में महिला व उसका देवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू में ट्रक चालक पति की चाकू से गोदकर हत्याकर देवर संग फरार हुई पत्नी को पुलिस ने आठ महीने बाद मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम आश्रम से धर दबोचा। हत्या के बाद से दोनों आश्रम में ही सेवादार बनकर रह रहे थे। आजीविका के लिए दोनों ही होटल में नौकरी कर रहे थे। हत्यारोपियों के मोबाइल का इस्तेमाल करने पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से लखीमपुर के ईसानगर थानाक्षेत्र के कोडरी रूप सेनापुर निवासी ट्रक चालक दिनेश अवस्थी (45) दो साल से बिधनू के खेरसा गांव में रहकर ट्रक चलाता था। घटना से सालभर पहले पहले उसने सीतापुर की पूनम उर्फ गुड़िया से प्रेम विवाह किया था। खेरसा में वह पूनम और अपने छोटे भाई मनोज के साथ एक ही मकान में रह रहा था। जांच में पता चला कि इस दौरान पूनम के अपने देवर मनोज से अवैध संबंध हो गए। इसका पता दिनेश को चला तो दोनों के बीच विवाद जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

डंडे से पीटने के बाद चाकू से गोदकर मार डाला
विवाद के बाद ही पूनम में देवर मनोज के साथ मिलकर पति दिनेश की हत्या की साजिश रच डाली। फिर 24 अप्रैल की रात दोनों ने दिनेश को पहले डंडे से पीटने के बाद चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात के बाद शव के हाथ-पैर बांधकर गांव के एक तालाब में फेंक दिया थ। 26 अप्रैल को जब शव तालाब में उतराता दिखा तो मनोज ने उसे डंडे की मदद से दबाने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों ने देख लिया और पुलिस काे सूचना दी।

 

दोनों को पुलिस ने ऐसे दबोचा
इस बीच हत्यारोपी देवर-भाभी फरार हो गए। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि दिनेश के छोटे भाई मयानंद की तहरीर पर मनोज और पूनम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। कुछ समय पहले दोनों के मोबाइल की लोकेशन मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। हालांकि पुलिस ने बिधनू नहर के पास से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed