{"_id":"59f9c8454f1c1bd8538ba44c","slug":"wife-beated-her-husband-with-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ पत्नी ने की पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के साथ पत्नी ने की पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
पति को चप्पलों से पीटती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आरोप-प्रत्यारोप के चलते दूसरी पत्नी ने अपनी सौतेली पुत्री के साथ मिलकर ड्यूटी करने जा रहे पति को सरेआम बसस्टैंड में चप्पलों व लात-घूसों से पिटाई कर दी। जिससे भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों का मजमा लग गया। मगर किसी ने बीच में आकर मामले को सुलटाने का प्रयास तक नहीं किया। और न ही कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर दी है।
मौदहा निवासी एक अधेड़ मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में चालक के पद पर तैनात है। चालक ने तीन शादियां की है। बताते हैं कि चालक की पहली पत्नी से दो पुत्रियां है। बड़ी पुत्री हाईस्कूल तो छोटी पुत्री नौवीं में पढ़ती है। करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई। जिस पर चालक ने दूसरी शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से कर ली। जिससे उसके तीन बच्चे एक पुत्र व दो बेटियां है।
पहली पत्नी की दोनों पुत्रियां भी दूसरी पत्नी के साथ सुमेरपुर में रहती है। यहां दूसरी पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति घर का खर्चा चलाने के लिए पैसे नहीं देता है। आरोप लगाया कि उसका पिता पुत्रियों के साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर मारता पीटता है। चालक ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी करने डिपो आ रहा था। जैसे ही बसस्टैंड में बस से उतरा।
विज्ञापन
वहां पहले से मौजूद उसकी पत्नी व पुत्री ने मिलकर सरेआम उसे चप्पलों से पीटा। वह जान बचाकर भाग निकला। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पुत्रियों से गलत कार्य करवाती है। उसका वह अक्सर विरोध करता है। बताया कि मंगलवार को भी उसने विरोध किया और उसने यूपी 100 को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पुत्री को एक युवक के साथ पकड़ा था। पुलिस दोनों को सुमेरपुर थाने ले गई।
जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। स्थानीय कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला कोतवाली आई थी। मगर कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।