{"_id":"6362549d92c0b3741f59c8eb","slug":"wife-beat-husband-with-slippers-at-bus-stand-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बस स्टैंड में पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, मुकदमें की तारीख में आए थे दोनों, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बस स्टैंड में पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, मुकदमें की तारीख में आए थे दोनों, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 02 Nov 2022 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पत्नी से अपने पति को बस स्टैंड पर सरेआम चप्पलों से जमकर पीट दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
पति की चप्पलों से हुई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में पति पत्नी का विवाद बीच सड़क में आ गया। बस स्टैंड में पत्नी ने पति को चप्पलों से जमकर पीट दिया। पुलिस कर्मी दोनों को कोतवाली ले गए और अधिवक्ताओं ने पहुंचकर सुलह समझौता कराया। बता दें कि बांदा के चिल्ला निवासी मयंक की जनपद के सुमेरपुर कस्बे में ससुराल है।
विज्ञापन
पति-पत्नी का जिला न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को मुकदमें की तारीख में दोनों आए थे। संयोग से दोनों एक ही बस में बैठे थे और वह बस स्टैंड में उतरे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पत्नी ने पति को लोगों के बीच चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
तभी बस स्टैंड में तैनात पुलिस कर्मी दोनों को कोतवाली ले गए, जहां दोनों के अधिवक्ताओं ने पहुंचकर दोनों में सुलह समझौता करा दिया। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दोनों पति पत्नी है। बीच सड़क में मारपीट के मामले में दोनों को कोतवाली लाया गया था, दोनों ने सुलह कर लिया।
विज्ञापन