{"_id":"59b295384f1c1bf47f8b517d","slug":"wife-attempt-to-suicide-after-domestic-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलहः आग का गोला बनी पत्नी ने पति को बाहों में जकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलहः आग का गोला बनी पत्नी ने पति को बाहों में जकड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
झुलसा पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर में मियां-बीवी का ऐसा झगड़ा सामने आया कि लोगों के रोंगटे तक खड़े हो गए। पति से झगड़कर गुस्से से आगबबूला पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल डलकर आग लगा ली। बचाने दौड़े पति को उसने अपनी बाहों में जकड़ लिया और फिर ये सब हो गया...
हमीरपुर राठ कस्बे में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पावर कारपोरेशन में संविदा पर लाइनमैन फारूख (40) पुत्र याकूब का पत्नी जमीला (30) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच फारूख घर के अंदर किसी काम में लग गया। तभी आक्रोशित पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़लकर खुद को आग लगा।
आग से जल रही महिला की चीख सुन फारूख उसकी तरफ दौड़ा और पास में पड़ी जूट की बोरी पत्नी के ऊपर डालकर बुझाने की कोशिश करने लगा। जैसे ही वह पत्नी के ऊपर बोरी डालकर पीछे मुड़ अन्य सामान लाने की सोच ही रहा था तभी आग से जल रही जमीला ने उसे पीछे से पकड़ लिया। जिससे फारूख भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
इस घटना में दोनों बुरी तरह जल गए। मोहल्ले के लोग दंपति को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि जमीला 99 फीसदी तथा उसका पति फारूख 62 फीसदी झुलस गए हैं। दंपति की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। इस घटना में फारूख ने बताया कि उसने एक महिला से कुछ रुपये लिए थे।
सुबह वह महिला अपना रुपया वापस लेने के लिए घर आई थी। बताया कि उसकी पत्नी ने महिला को जब कुछ कह दिया तो उसने उसे डाँट दिया। इसी से नाराज होकर दूसरे कमरे में घुसकर आग लगा ली। बताया कि उसके चार पुत्र हैं। बड़ा बेटा शमीर कालपी में पढ़ता है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।