फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife accuses husband of having forced sex after drinking alcohol in hamirpur, Police detained husband

UP: 'शराब...मारपीट और जबरन संबंध बनाता है पति', पत्नी बोली- रोज होता है यही, बच्चों के सामने भी नहीं मानते

Wed, 31 Jan 2024 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में एक पत्नी ने पति पर शराब पीकर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Wife accuses husband of having forced sex after drinking alcohol in hamirpur, Police detained husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में महिला उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। यहां भरुआ सुमेरपुर कस्बे की एक महिला ने पति के ऊपर शराब पीकर मारपीट करने और प्रतिदिन जबरिया संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

कस्बे के एक वार्ड निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है और जबरिया शारीरिक संबंध बनाकर प्रताड़ित करता है। सोमवार की रात पति पंकज गुप्ता ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करके शांतिभंग के आरोप में अदालत भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

बच्चों के सामने भी संबंध बनाने का प्रयास करता है
पत्नी का कहना है कि रोज शराब पीकर मारपीट करते हैं। मेरे घरवालों को गाली देते हैं।  जबरदस्ती करते हैं और मना करने पर गालीगलौज करते हैं। बच्चों के सामने भी संबंध बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका रवैया बदलेगा नहीं, हम उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed